IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*डाॅ.सियाराम साहू की अध्यक्षता में रेडक्रास प्रबंध समिति की बैठक संपन्न*

*बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय*

*प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण , रक्तदान शिविर एवं सिकलसेल पर जोर*

कबीरधाम। महामहिम राज्यपाल रमेन डेका एवं तोमन साहू चेयरमेन रेडक्रास राज्य शाखा रायपुर के मार्गदर्शन में जिले में रेडक्रास सोसायटी को सक्रीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला रेडक्रास सोसायटी कबीरधाम की प्रबंध समिति की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चेेयरमेन रेडक्रॉस डाॅ सियाराम साहू ने की। कलेक्टर एवं अध्यक्ष गोपाल वर्मा एवं वाइस चेयरमेन जीवन कौशिक, कोषाध्यक्ष अनिल दानी एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में एजेण्डावार चर्चा कर कई महत्वपूर्ण एवं सार्थक निर्णय लिये गए।

बैठक में जिला रेडक्रास सोसायटी के संगठनात्मक सुदृढीकरण एवं सदस्यता विस्तार तथा सेवा गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले में रेडक्रास कार्यालय भवन, आपदा प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण तथा प्राथमिक सहायता की प्रशिक्षण, माह में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन, सामाजिक जागरूकता अभियान को गति प्रदान की जायेगी। जिले में समस्त निजी एवं शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में तथा सभी शासकीय व निजी महाविद्यालयों में रेडक्रास सोसायटी गठन के निर्देश दिए गए है। आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण, एवं विशेष दिवसों में कार्यक्रम का आयोजन कर जन जागरूकता किया जायेगा। सिकलसेल के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर जाॅच एवं परामर्श पर जोर दिया जायेगा। प्रत्येक तीन माह में प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन की जायेगी।

बैठक मे प्रमुख रूप से डाॅ.डी.के.तुर्रे सीएमएचओ सचिव रेडक्रास, अभिलाषा पांडा उप संचालक, डाॅ.केशव ध्रुव सिविल सर्जन, रेडक्रास राज्य प्रबंध समिति प्रतिनिधी बालाराम साहू, दौलतराम कश्यप, सुदर्शन कुर्रे, शीतल साहू, डी.एस.राजपुत, हरिश साहू उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!