IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ग्रामीण अंचलों में शराब की अवैध बिक्री जोरों पर, दुकानों से ही पहुंच रही खेप

कवर्धा।। जिले के लोहारा थाना और सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों अवैध शराब बिक्री खुलेआम जारी है। सबसे अधिक स्थिति लोहारा जनपद के ग्राम सिल्हाटी में देखने को मिल रही है, जहां लगभग 25 से 30 लोग बेखौफ होकर सरकारी शराब दुकान से शराब लाकर दुगुनी कीमत में बेच रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है और इसकी जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार शिकायतें और खबरें सामने आ चुकी हैं फिर भी प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी बढ़ रही है कि प्रशासन की निष्क्रियता से अवैध शराब विक्रेताओं के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले कभी भी क्षेत्र में इस तरह खुलेआम अवैध शराब की बिक्री नहीं हुई। वर्तमान में गांव-गांव में शराब की आसान उपलब्धता से युवा पीढ़ी और परिवारों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी और चुलबुलाहट है।

error: Content is protected !!