IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

12 फ़रवरी को राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित होंगे हरीश साहू व उनकी संस्था l

कवर्धा। रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब छतीसगढ़ संस्था के द्वारा 12 फ़रवरी को कर्मा भवन सुपेला भिलाई मे समाजसेवी संस्था को सम्मानित किया जायेगा जिसमे कवर्धा जिले से जनसेवक नयी चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के संस्थापक एवं जिलाध्यक्ष हरीश साहू का नाम चयन करते हुवे सम्मान समारोह मे आमंत्रित किया है। कवर्धा जिले मे जनसेवा के छेत्र मे अपनी अलग पहचान बनाने वाले हरीश साहू लगातार रक्तदान, गौसेवा एवं समाजसेवा मे अपनी महत्वपूर्ण सेवा प्रदान करते हुवे कुशल व्यक्तित्व और सरल सहज रूप से लोगो के सेवा कार्य मे अग्रणी कार्य से लोगो दिल में जगह बना लीं है। पिछले 4 माह पहले नई दिल्ली मे भी साहू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था,साहू को राज्य से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चूका है, इसी कड़ी मे पुनः 12 फरवरी को भिलाई मे रक्तदान, गौसेवा एवं समाज सेवा के छेत्र मे बेहतर कार्य करने के लिए कवर्धा जिले से हरीश साहू व उसकी संस्था का नाम चयन किया गया है जो समाज सेवा के छेत्र मे निरन्तर 10 साल से अपनी सेवा प्रदान कर रहे है l हरीश साहू और उसकी टीम की मेहनत और लगन से यह समिति अपनी 10 वर्ष भी सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया है l

You missed

error: Content is protected !!