लालपुर नर्सरी के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कवर्धा।। कवर्धा के पास ग्राम लालपुर में शनिवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को शाम लगभग 7 बजे लालपुर स्थित शासकीय नर्सरी के पीछे मझगांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में एक युवक का शव देखा गया।
ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


