IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ का आठवां प्रांतीय अधिवेशन रायपुर में हुआ सम्पन्न मुख्यमंत्री हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने कर्मचारी हित मे केंद्र के समान 3% DA बढ़ोतरी की घोषणा की

कवर्धा। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ का आठवां प्रांतीय अधिवेशन रोहानीपुरम रायपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिसमें राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी के द्वारा मुख्यमंत्री को छः मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रमुख मांग केंद्र के समान DA के मांग पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारी हितकर केंद्र के समान DA 3% बढ़ोतरी का घोषणा किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारी को केंद्र के समान 58% का लाभ प्राप्त होगा।

जिला कबीरधाम के पदाधिकारी रविकांत आमदे जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ एवं हरिराम साहू स्वास्थ्य विभाग एवं  कोमल कुमार साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ एवं गौरव गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष अधीक्षक संघ एवं अन्य पदाधिकारी कमलेश बंजारे , धर्मेंद्र पटेल, अनिल कौशिक उपस्थित हुए इस घोषणा से राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते है।

error: Content is protected !!