IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

20वीं राष्ट्रीय मात्सोगी-डो चैम्पियनशिप में कबीरधाम के खिलाड़ियों का परचम

जम्मू/कवर्धा। मात्सोगी-डो एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर द्वारा जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित 20वीं राष्ट्रीय मात्सोगी-डो चैम्पियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम ज़िले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की स्पर्धाओं में कबीरधाम के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। बालक वर्ग में हिम्मत साहू ने स्वर्ण पदक, निरंजन एवं गजेंद्र निर्मलकर ने रजत पदक तथा रविन्द्र चंद्रवंशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं प्रतियोगिता के दौरान गुलशन साहू का भी शानदार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा, जिसने दर्शकों और प्रशिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। बालिका वर्ग में सीमा साहू एवं दीपेश्वरी विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व राज्य के हेड कोच संतोष निर्मलकर ने किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कबीरधाम के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।
कबीरधाम के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया।

इस उपलब्धि पर कबीरधाम के हेड कोच निगेश्वर नाथ योगी, सहयोगी कोच छेदीलाल निषाद,भूपेंद्र डहरिया,नरेंद्र साहू सहयोगी प्रशिक्षक नितेश चंदेल एवं ब्रिजेश चंद्रवंशी ,अनिल वर्मा तथा जिले की एकेडमी के सभी खिलाड़ियों तथा लोहारा एकेडमी के ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

You missed

error: Content is protected !!