*नयी चमक रक्तदान समिति ने 200 युवाओं को किया सम्मानित 110 युवाओं ने किया रक्तदान मानवता की सेवा में समर्पित ‘नयी चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति’ ने मनाया 10वां स्थापना दिवस*
कवर्धा। नयी चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति ने अपने स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय पी.जी. कॉलेज डोम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले भर से आए 110 युवाओं ने किया रक्तदान साथ ही 200 युवाओं को समिति ने शील्ड मूमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर रक्तदाताओं ने इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। जिसमे 50 वां (अर्धशतक)बार रक्तदान करने वाले कुजराम साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर प्रमुख रूप उपस्थित कवर्धा पार्षद, अनिल साहू, आस्था से राजेश गोयल रेडक्रास समन्वय और उसके पुरे टीम बालाराम साहू, डी.इ.डी अधिकारी एवं शिक्षक सतीश यदु,यातायात प्रभारी अजय त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित होकर रक्तदान करने वाले रक्तवीरो को यातायात सुरक्षा हेतु जागरूकता के लिए हेलमेट व प्रशस्ति पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। नयी चमक समिति के जिलाध्यक्ष हरीश साहू ने बताया कि संस्था ने पिछले 10 वर्षों में सेवा कार्यों से एक विशेष उपलब्धि हासिल की है। सिकलसेल और थैलीसीमिया जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की मदद करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। समिति द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, और अन्य सामाजिक सेवा के कार्य किए जाते हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी समिति इसी तरह मानवता की सेवा में समर्पित रहेगी।
इस अवसर पर भोरमदेव,संकल्प रक्तदान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। समिति के जिलाध्यक्ष और समिति प्रमुख सदस्यों ने कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओ का कार्यक्रम मे गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया l


