*कवर्धा के जमात मंदिर में हुआ विशाल हिन्दु सम्मेलन।*
कवर्धा :- नगर की वीर सावरकर बस्ती, क्रमांक पांच के जमात मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य विशाल हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
बता दें कि हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु कवर्धा शहर के बस्ती क्रमांक पांच के द्वारा सनातन संस्कृति धर्म और सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सभी बस्ती वासियों ने सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बस्ती के सनातनियो की सम्मेलन को लेकर उत्साह और उमंग अन्य सनातनियो के लिए प्रेरणा का प्रतीक माना जा रहा है। सम्मेलन में साहू समाज के जिला अध्यक्ष पतिराम साहू , ठाकुर समाज के अध्यक्ष चंदू ठाकुर, डॉ कपिल चंद्रवंशी मनीषा अनिल साहू पार्षद वार्ड नं 20 राजू पांडे पार्षद वार्ड नं 21 रेखा हरीश साहू पार्षद वार्ड नं 23 अजय ठाकुर पार्षद वार्ड नं 22 किरण केशरीचन्द सोनी पार्षद वार्ड नं 19 एवं अन्य गणमान्य नागरिक व अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।

हिन्दू सम्मेलन में निर्मोही अखाड़ा संत महंत देवनाथ दास शास्त्री जी ने हिन्दू धर्म और अध्यात्म के विषय में सारगर्भित प्रवचनों से सनातनियो को सम्बोधित कर आशीर्वचन दिया। हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता हलधरनाथ योगी सामाजिक वक्ता शेखर बख्शी व मातृ शक्ति वक्ता कृतिका सिंह ने सनातनियो को पंच परिवर्तन स्व आधाहरित जीवन, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य बोध और शिष्टाचार तथा पर्यावरण संरक्षण के सम्बंध में व्यक्त दिया। सभी वक्ताओं ने सनातनियो को समयानुसार राष्ट्रहित में अपने जीवन में अपेक्षित परिवर्तन लाने प्रेरित किया।
सावरकर बस्ती मे निवासरत वीर कारसेवक सुशील तिवारी, अश्वनी सिंह ठाकुर, कमलेश मिश्रा का तिलक लगाकर तलवार व श्रीफल एवं भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
भारत माता की सामुहिक आरती के साथ विशाल हिन्दू सम्मेलन का समापन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति ने अपनी महति भूमिका निभाई है। समिति में सुशील तिवारी, सागर सिंह राजपूत, सचिन श्रीवास्तव, प्रभू राजपुरोहित,कुशाल सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, अजित पात्रों ,दिलीप सोनी, नंदकिशोर सोनी, दीपक ठाकुर, सूर्यकांत सोनी, भूपेंद्र सिंह तरुण साहू, नेम सिह विश्वजीत सिंह की मुख्य भूमिका रही है।


