IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि मार्कफेड भर्ती में जिन लोगों ने भी बेरोजगार युवाओं से ठगी की है, उनको बख्शा नहीं जाएगा। एक-एक पैसा उनसे वसूला जाएगा।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

श्री निर्वाणी ने आगे कहा कि तीस हजार, पचास हजार या डेढ़ लाख, कोई भी राशि हो, युवाओं के साथ हुई ठगी का पैसा उन्हें वापस मिलना चाहिए। दोषियों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।इसकी शिकायत जहाँ पर करनी पड़े, हम आगे जाएंगे और करेंगे और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के एक-एक पैसे को लौटाया जाएगा और दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!