*मृत समझकर परिवार वालों ने किया था दशगात्र*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
महादेव सोनी नेउर:-
नेउर। पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम कांदावानी के छीरपानी मोहल्ला से रामलाल उर्फ डोंगर बैगा 4 साल पहले लापता हो गया था, जिसे परिवार वालों ने मृत समझकर जंगल में भालू खा गया समझकर उसका दशगात्र कार्यक्रम कर दिया गया था। गत महीने पंजाब बॉर्डर से बीएसएफ के अधिकारियों ने *पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर* को जानकारी दी कि कोई संदिग्ध हालत में व्यक्ति विधायक का नाम बता रहा है और कुछ भी नही बता पा रहा है। इस पर अधिकारियों ने जानकारी लेते हुए पंडरिया विधायक से संपर्क साधा। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पंडारिया विधायक ममता चंद्राकर ने ग्राम नेऊर के सरपंच के माध्यम से रामलाल और उसके परिजनों का वीडियो कॉल पर बात कराया। परंतु रामलाल संदिग्ध अवस्था में पुनः लापता हो गया। पंजाब पुलिस ने पुनः पतासाजी करते हुए रामलाल को ढूंढकर पुनः विधायक को अवगत कराया। पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने पंजाब से छत्तीसगढ़ लाने की उचित व्यवस्था कराते हुए रायपुर से उसके निवास के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराते हुए रवाना किया।
रामलाल के परिजनों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस पर उनके परिजन बहुत खुश है।।


