IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ग्रामीण बैंक में पदस्थ बैंक मैनेजर स्व सहायता समूह की महिलाओं से करते हैं दुर्व्यवहार,,

कवर्धा। विकासखंड स लोहारा अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में पदस्थ ब्रांच मैनेजर समूह की महिला हितग्राहियों से दुर्व्यवहार कर महिलाओं को बैंक में भीड़ लगाने क्यों आते हो चलो भागो यहां से कहकर चलता कर देते हैं।
जिससे महिलाएं अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं, उक्त जानकारी मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह सिल्हाटी की महिलाओं ने दी, उक्त समूह की महिलाओं ने यहां पदस्थ गैरजिम्मेदार ब्रांच मैनेजर को हटाकर अन्य अच्छा अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग शासन व जिला प्रशासन से करते हुए बताया कि इससे पूर्व जितने भी मैनेजर पदस्थ रहे सभी ने सभी हितग्राहियों से कुशल,सदव्यवहार बनाए रखे थे किन्तु अभी पदस्थ बैंक मैनेजर से महिलाएं भारी रोष में हैं।

error: Content is protected !!