IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने सोमवार को वार्ड 42 राजीव नगर पार्षद अमृता मोहन सिन्हा एवं मोहन सिन्हा के निवास स्थान पर पहुँचकर उनके पिता श्री महाराजी सिन्हा जी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व सांसद के साथ शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, नगर निगम के समस्त पार्षद दल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी चेतन यादव, नरेश सारथी भी उपस्थित रहे और सभी ने स्व. महाराजी सिन्हा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You missed

error: Content is protected !!