15 जून से छ.ग अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर मे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.
कवर्धा: सरकार जितना उच्च वर्गों के कर्मचारीयों उठाने में प्रयास करते हैं. उतना नीचे वर्ग के कर्मचारियों को उठाने में प्रयास नहीं करते .अब ऐसा स्थिति निर्मित हो गई है कि अपनी अपनी विभाग कि मांगो को लेकर जगह-जगह पर आंदोलन करना पड़ रहा है. छ.ग अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ सालों से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौप रहे है, लेकिन सरकार धुन में मस्त है. सरकार इन कर्मचारियों की पीड़ा नहीं समझ रहे है।
क्या है मामला : छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर में प्रातिय अव्वाहन पर दिनांक 15 जून से संघ की मुख्य लंबित मांगो पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए और युक्ति युक्तकरण के तहत समायोजन किये जाये को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी स्कूलों में कबीरधाम जिला के कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर रहेंगे व समय समय पर ब्लॉक, जिला प्रदेश मुख्यालय में धरना प्रदर्शन रैली का आयोजन किया जायेगा।
इस आवेदन के माध्यम जिला कलेक्टर कबीरधाम. पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को. जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पंडरिया, बोड़ला . सहसपुर लोहारा को ज्ञापन सौपा।


