छत्तीसगढ़ स्टेट कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आरुही श्रीवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
कवर्धा। छत्तीसगढ़ स्टेट कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आरुही श्रीवास जूनियर बालिका वर्ग से प्रतिभागी के रूप में भाग लेकर प्रथम स्थान पर रही और इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल की, आरुही श्रीवास कवर्धा मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग कर रही है वे ब्लेक ब्लेल्ट अचीवर है।
इस ट्रेनिंग सेंटर के मास्टर ट्रैनर आकाश सिंह है जिनके प्रयासों से इन्होने सफलता हासिल की और राज्य स्तर में गोल्ड जीतकर रास्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई।


