IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वार्ड नंबर 09 में नाली निर्माण में हुए अनियमितता की शिकायत

कवर्धा। नगर के वार्ड क्रमांक 09 में कौशल धुर्वे के घर से हैंडपंप तक हाफ राउंड नाली निर्माण में अनियमितताएं और धांधली के संबंध में शिकायतकर्ता सुरेश वर्मा निवासी कवर्धा के द्वारा किया गया।

यह निर्माण कार्य को दिनांक 14/08/2024 को ठेकेदार केहर सिंह ठाकुर कवर्धा के द्वारा निर्माण कार्य कराया गया है।
लेकिन इसकी गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया में कई गंभीर अनियमितताएं देखी गई हैं। शिकायतकर्ता द्वारा कई मुद्दों पर जांच हेतु आवेदन कलेक्टर को किया गया है जांच में नाली निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार व संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया है व निम्न अनियमितताओं पर जांच के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है जो इस प्रकार है:/

अनियमितताएं:*
1. *गुणवत्ता की कमी*: नाली निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता बहुत खराब उपयोग की गई। निर्माण कार्य में उपयोग किए गए सीमेंट घटिया गुणवत्ता के थे । जिससे नाली की मजबूती नही है ।

2. *निर्माण में लापरवाही*: निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण नाली का निर्माण ठीक से नहीं हुआ है। नाली के कुछ हिस्सों में स्लेब पत्थर भी नहीं ढाका गया है । पानी की निकासी ठीक से नहीं हो रही है ।

3. *भ्रष्टाचार और धांधली*: निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और धांधली के स्पष्ट संकेत मिले हैं। घटिया सामग्री का उपयोग और निर्माण में लापरवाही के पीछे भ्रष्टाचार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। और उक्त नाली का निर्माण कौशल धुर्वे के घर से होना था लेकिन निर्मला साहू के घर से निर्माण कार्य किया गया है। कौशल धुर्वे से निर्मला साहू के बीच की दूरी लगभग 15 मीटर है। जहां पर नाली का निर्माण नहीं किया गया है और राशि का आहरण हो चुका है ।

उक्त मामले कि जांच के लिए लिखित शिकायत किया गया है की जांच किया जाए और इंजीनियर व ठेकेदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाए ।
उक्त मामले की जांच गंभीरता से ध्यान में रखते हुए किया जाए व शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने निबेदन किया गया है।

 

You missed

error: Content is protected !!