IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव, 03 मई – कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी का प्राकट्योत्सव कल 04 मई, रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

कायस्थ समाज के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि धार्मिक मान्यतानुसार बैसाख शुक्ल पक्ष गंगा सप्तमी के दिन कायस्थ कुल के आराध्य देव श्री चित्रगुप्त महाराज जी का अवतरण हुआ था, अतः प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय जमात पारा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, सम्माननीय अतिथिगण क्रमशः छग ओलंपिक एसोसिशन के उपाध्यक्ष श्री रमेश श्रीवास्तव, दिग्विजय कालेज जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अतुल रायजादा, पार्षद श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद श्री सैंकी बग्गा होंगे।
इस अवसर पर सर्वप्रथम अपराह्न 04 बजे से श्रीराम कृपा मानस परिवार सालिक झिटिया ( डोंगरगांव ) द्वारा सुमधुर संगीतमय रामायण कथा की प्रस्तुति दी जाएगी l तत्पश्चात संध्याकाल मेँ 7:30 बजे महाआरती तत्पश्चात कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी चित्रांशजनों को भोग एवं महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
कायस्थ समाज के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने समस्त चित्रांशजनों से अपील की है कि प्राकट्योत्सव पर आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर भोग एवं महाप्रसादी ग्रहण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

*************

You missed

error: Content is protected !!