IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। गर्मी में लोगों को पेयजल संकट से जूझना ना पड़े इसलिए राजीव नगर वार्ड 42 के पार्षद ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्षद अमृता मोहन सिन्हा ने वार्ड में सात वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप को सुधार कर फिर से चालू करवा दिया है। पार्षद ने बताया कि श्रमिक बाहुल राजीव नगर वार्ड में कुल पांच हैंडपंप है।

मरम्मत के अभाव में यह हैंडपंप लगभग 7 वर्षों से बंद पड़े थे। इसमें से दो हैंडपंप को मरम्मत करवा कर मंगलवार से चालू कर दिया गया है। शेष तीन हैंडपंप को भी जल्द सुधरवाया जाएगा। बंद हैंडपंप के चालू होने से वार्ड वासियों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्रीमती सिन्हा ने बताया कि शिवनाथ नदी में जल संकट के कारण प्रतिदिन एक समय नल में पानी दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में संकट और गहराने की आशंका है ऐसे में लोगों को पेयजल मिलता रहे इसलिए हमारी ओर से प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

********

error: Content is protected !!