*गौ विज्ञान परीक्षा 2024 का जिला स्तरीय परिणाम घोषित*
*छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति*
कवर्धा। गाय के वैज्ञानिक पक्ष को बढ़ावा देने हेतु आयोजित **गौ विज्ञान परीक्षा 2024** के **जिला स्तरीय परीक्षा** का परिणाम घोषित कर दिया गया। यह परीक्षा प्रदेश के **30 जिलों** में संपन्न हुई। जिला स्तर पर **प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान** प्राप्त विजेताओं को क्रमशः **₹5100, ₹3100 व ₹1100**, जबकि **चतुर्थ व पंचम स्थान** प्राप्त विद्यार्थियों को **गोमय कीट** प्रदान किया जाएगा।
इन विजेताओं को **राज्य स्तरीय परीक्षा**, जो **20 अप्रैल को रायपुर** में होगी, में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर **₹51,000, ₹31,000 व ₹21,000** के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस वर्ष परीक्षा में कुल **1,01,551 विद्यार्थियों** ने भाग लिया, जिसमें से **6115** छात्र जिला स्तर तक पहुँचे, और अब **370 विद्यार्थी** राज्य स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगे। **5 अप्रैल से विद्यालयों में पुरस्कार वितरण** प्रारंभ होगा। इस अभियान के माध्यम से **गाय संरक्षण, गौ-आधारित कृषि, व गौ-सेवा** को बढ़ावा देने का लक्ष्य है।
**जिला कवर्धा के चयनित विद्यार्थी:**
**ग्रुप A (कक्षा 6-8):**
1. खूशबू चंद्रवंशी
2. लकेश्वर कौशिक
3. स्नेहा साहू
4. पायल चंद्रवंशी
5. संस्कार यादव
**ग्रुप B (कक्षा 9-12):**
1. भुवन वर्मा
2. रोशनी मेरावी
3. आदित्य वर्मा
4. विनय साहू
5. दीपशिखा यादव
**ग्रुप C (महाविद्यालय):**
1. ज्योति चंद्राकर
2. सोनिया निर्मलकर
3. अल्कारानी
4. अदिति मिश्रा
5. संतोषी मेरावी
जिला कवर्धा में गौ विज्ञान परीक्षा का संचालन **गौ विज्ञान परीक्षा जिला प्रभारी निगेश्वर नाथ योगी** द्वारा किया गया एवं उन्होंने पूरी जानकारी साझा की, ये सभी विद्यार्थी **राज्य स्तरीय परीक्षा** में हिस्सा लेंगे तथा मुख्यमंत्री व RSS के गौ सेवा गतिविधि के अखिलभारती अधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाएंगे ।

Bureau Chief kawardha