IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रक्षित निरीक्षक श्री अरविंद साहू, निरीक्षक अजय कुमार खेस, नवरतन कश्यप एवं यातायात टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का इंटरसेप्टर वाहन से 694 कार्यवाही कर 09,72,900(नौ लाख बहत्तर हजार नौ सौ) रूपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान वाहनों का तेज रफ्तार, शराब सेवन एवं अन्य धाराओं में कार्यवाही किया गया है।

इंटरसेप्टर वाहन से यातायात उल्लंघन पर कार्यवाही की गई
ऽ तेज गति पर 256 वाहनों पर चालान कर 5,14,000 रूपये जुर्माना वसूला गया।
ऽ शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 31 वाहन चालकों से माननीय न्यायालय द्वारा 2,70,000 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
ऽ चारपहिया वाहन में काला शीशा उपयोग पर 02 वाहनों से 4000 रूपये जुर्माना वसूला।
ऽ प्रेशर हार्न 19 वाहनों पर कार्यवाही कर 5700 रूपये जुर्माना वसूला गया।
ऽ अन्य प्रकार के यातायात नियमों के उल्लंघन पर 386 वाहन चालकों से 1,79,200 रूपये जुर्माना वसूला गया।
ऽ अन्य कार्यवाही में बुलेट चालक द्वारा मॉडिफाई सायलेंसर लगाकर फटाका फोड़ने पर सायलेंसर जब्त की कार्यवाही किया गया।
यातायात पुलिस की आम जनता से अपील है कि यातायात नियमो का पालन करें। ओव्हर स्पीड एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाएं। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगायें एवं चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगायें। नियंत्रित गति में वाहन चलाये एवं सुरक्षित रहें।

*******

error: Content is protected !!