IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*लाइनमैन दिवस समारोह में लाइनमैनो को किया गया सम्मानित*

रायपुर। आज दिनांक 4 मार्च 2025 को रायपुर संभाग के अंतर्गत आमासिवनी वितरण केंद्र में लाइनमैन दिवस समारोह आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 10 वितरण केंद्र एवं तीन उप संभाग के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम में सभी लाइनमैनों को सम्मानित किया गया एवं विभाग के प्रति उनके निस्वार्थ त्याग एवं समर्पण के लिए उनका धन्यवाद किया गया । कार्यक्रम में सभी लाइनमैनों को सुरक्षा से कार्य करने हेतु शपथ दिलाया गया। कार्यपालन अभियंता द्वारा उनके सभी सुरक्षा कारणों की जाँच की गई*।

*इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता द्वारा बिजली के क्षेत्र में फ्रंटलाइन वर्करों के कार्य की अथक प्रयास की व्यापक सराहना की गई और कहा हम उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए गर्व महसूस करते हैं, जो प्रतिकूल मौसम और अप्रत्याशित संकट जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए अपना काम करते हैं इस अवसर पर सभी ने लाइन मैनों को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।*
*इस कार्यक्रम के अवसर पर कार्यपालन अभियंता धनंजय वर्मा ,सहायक अभियंता आकाश श्रीवास्तव, कनिष्ठ अभियन्ता अक्षय दीवान एवं उपेंद्र वैष्णव उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!