IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक 28 एवं 29.01.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक श्री अरविंद साहू निरी. अजय खेस एवं यातायात टीम द्वारा इंटरसेप्टर वाहन से नेशनल हाईवे पर कार्यवाही की गई –
ऽ ओव्हर स्पीड वाहनों में 30 प्रकरण,
ऽ शराब सेवन कर वाहन चलाना 07 प्रकरण
ऽ दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट 134 प्रकरण,
ऽ चारपहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट 15 प्रकरण
ऽ अन्य धाराओं में 14 वाहनों में कार्यवाही किया गया।
मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 200 वाहनों पर कार्यवाही कर 139100/रूपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। धारा 185 एम.व्ही.एक्ट शराब सेवन कर वाहन चलाना 07 प्रकरण माननीय न्यायालय पेश की जाती है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
इंटरसेप्टर वाहन की मदद से अब यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही करेंगी। यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करे, ओव्हर स्पीड एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाएं। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगायें एवं चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगायें। नियंत्रित गति में वाहन चलाये एवं सुरक्षित रहें।

You missed

error: Content is protected !!