IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भाजपा पार्षद मनीषा अनिल साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए ठोकी अपनी दावेदारी

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए यूं तो कई चेहरों ने आवेदन किए हैं किंतु इन नामों में प्रमुख रूप से पार्षद मनीषा अनिल साहू का नाम प्रमुखता से शुमार है। वार्ड 20 की जुझारू, कर्मठ और सक्रिय पार्षद मनीषा अनिल साहू के बेहतर व्यक्तित्व और कुशल कृतित्व को देखते हुए पार्टी संगठन महिला अध्यक्ष प्रत्याशी के तौर पर मनीषा अनिल साहू के नाम पर अपना मोहर लगा सकती है ऐसा पार्टी सूत्रों से पता चला है।

यह बात पुरजोर उठ रही है कि इस बार महिला प्रत्याशी को नगर पालिका अध्यक्ष बनाए जाने की कवायद हो, इस श्रेणी में सर्वप्रथम वार्ड 20 राधाकृष्ण वार्ड की जुझारू एवं सेवाभावी पार्षद मनीषा अनिल साहू को लोग खासे पसंद कर रहे हैं। पार्टी संगठन में भी मनीषा अनिल साहू के व्यवहार एवं कुशल कार्यशैली को मद्देनजर रखते हुए तथा वर्तमान में वृहत साहू समाज के कवर्धा तहसील महिला साहू संघ कवर्धा शहर अध्यक्ष की जवाबदारी वे बखूबी निर्वहन कर रही है, पार्टी संगठन के तमाम गतिविधियों का वे बखूब पालन करते हुए निष्ठा लगन और ईमानदारी से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर और लोगों को पार्टी से जोड़कर रखी हुई है, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी उपस्थिति सर्वमान्य रही है तथा निस्वार्थ भावना से वार्ड एवं शहर में अपनी सेवाभावी कार्यों से लोगों की मदद करते रहीं हैं।

तमाम अटकलें को मद्देनजर रखते हुए पार्टी आलाकमान नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मनीषा अनिल साहू के नाम पर मोहर लगा सकती है ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है।

बहरहाल जमीनी स्तर पर उनकी बेहतर कार्य शैली और संगठन की विभिन्न गतिविधियों में ईमानदारी पूर्वक कार्य को देखते हुए तथा जन अपेक्षाओं के अनुकूल अगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मनीषा अनिल साहू को बनाया जाता है तो निसंदेह जनमानस का समर्थन उन्हें भरसक मिलेगा और पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!