राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि सरकार बदले 10 महीने हो चुके है लेकिन नगर निगम के अधिकारी और कुछ जिला अफसरों की आदत अभी भी नहीं बदली है। 5 साल कांग्रेस राज्य में जिस तरह से उन्होंने भ्रष्टाचार कांग्रेसियों के साथ मिलकर के किया है वह वही व्यवस्था भाजपा के साथ करना चाहते हैं। लेकिन एक बात ध्यान रखें यह भाजपा की सरकार है यहां पर यह सब नहीं चलेगा। समय रहते अपनी आदत आचरण और व्यवहार को सुधार लें निष्ठा और ईमानदारी से काम करना शुरू कर दें। फोटो बाजी कर अखबार छपवाना बंद कर दें, नहीं तो अपना तबादला स्वयं करवा ले। क्योंकि यहां भाजपा की सरकार है और यह राजनांदगांव है। अगर भ्रष्टाचार और अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाना है और ऐसे ही कमीशन बाजी करना है तो अपनी व्यवस्था बनाएं और यहां से अपना स्थानांतरण करवा ले। ऐसे लोगों को यहां पर रहने भी नहीं दिया जाएगा। अभी भी कांग्रेसियों की चाटूकारिता करने वाले अधिकारी ध्यान से सुने जल्द ही मुख्यमंत्री से शिकायत कर उन्हें यहां से स्थानांतरित करवा दिया जाएगा।
