IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का हड़ताल स्थगित

कवर्धा। धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रांतीय आह्वान पर दिनांक 18 9 2024 से अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी था जिसमे जिले के 108 ऑपरेटर शामिल थे कल रात्रि संघ के पदाधिकारी
प्रदेश के खाद्य मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के पश्चात ऑपरेटर संघ ने दोनों मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल जिला अध्यक्ष मोहन चंद्राकर संरक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि विगत 37 दिनों से चल रहे हड़ताल का स्थगन करने का निर्णय लिया गया है जिले के समस्त ऑपरेटर आज से कम पर लौट गए हैं जिसकी सूचना समस्त जिलाधिकारी एवं ब्रांच एवं समिति स्तर पर दे दी गई है।
उन्होंने प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं दीपावली की शुभकामनाएं भी दी है।

error: Content is protected !!