गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम ”
कवर्धा :- सी.बी.एस.ई.द्वारा राष्ट्रीय स्तर की खो-खो चैम्पियनशीप प्रतियोगिता दिनांक 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक मध्य प्रदेश के जिला देवास के सर्दाना इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से सी.बी.एस.ई. के 20 रीजन की टीमें सहभागिता निभाकर अपनी उत्कृष्टता हासिल करने का भगीरथ प्रयास किए। जिसमें भुवनेश्वर रीजन से गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा छत्तीसगढ़ से 17 वर्ष बालक वर्ग टीम ने प्रतिनिधित्व किया। जिसमें गुरुकुल के खो-खो टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओमान विदेशीय टीम को पराजित किए। गुरुकुल के खिलाड़ियों ने केरल व तमिलनाडु से कड़ा मुकाबला किया। गुरुकुल के खिलाड़ियो ने राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शाला परिवार को गौरवान्वित किए। शाला के खेल विभाग के प्रशिक्षण का प्रतिफल है, कि गुरूकुल के खिलाड़ियों ने शानदार उत्कृष्टता हासिल किए। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष, शाला के प्रभारी प्राचार्य, प्रशासक, व समस्त कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाइयों व शुभकामनाएँ दी।


