IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन के निर्देशन में जिले में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिले में चलाई जा रही जन औषधि केंद्रों की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड से जन औषधि केंद्र योजना की शुरूआत की गई थी। राजनांदगांव में भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा राजनांदगांव द्वारा 10 दवाई दुकानों का संचालन जिला अस्पताल व सीएचसी में किया गया था। शासन के निर्देश पर जन औषधि केंद्रों में अच्छी गुणवत्ता की जीवन रक्षक दवाइयों का लाभ जनसामान्य को कम दर पर मिलेगी। सीएमएचओ डॉ. नवरतन ने कहा कि शासन की योजना का नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो, इसके लिए जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी सेंटरों में भी जन औषधि केंद्रों को रेडक्रास या जीवनदीप समिति के माध्यम से खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। बैठक में जिला अस्पताल से सिविल सर्जन व मेडिकल कालेज अस्पताल के प्रतिनिधि, जिला अस्पताल, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, जन औषधि केंद्रों के क्षेत्रीय अधिकारी व रेडक्रास सोसायटी के जिला संगठक सह प्रबंधक, ड्रग एवं औषधि नियंत्रण विभाग के श्री नवीन बघेल, श्री विष्णु प्रसाद साहू, श्री अजी कुरैशी, प्रियजन चौबे, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री हरिओम शर्मा, फार्मासिस्ट श्री खिलेश निषाद, श्री खेमराज, श्री विनोद पटेल, श्री वय एल राकेश, श्री नितिन गिरी, श्री अविनाश सेन, श्री आशीष जांघेल, श्री टेकराम साहू, श्री संजय ठाकुर, श्री खुमेश साहू उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!