राजनांदगांव 10 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने नवरात्रि पर्व में दुर्गा विसर्जन के लिये मूलभूत दायित्वों का निर्वाहन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। विसर्जन हेतु मोहारा नदी के पास स्थित विसर्जन कुण्ड का आज उपायुक्त श्री मोबिन अली एवं कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
दुर्गा विसर्जन के लिये कल से दो दिन अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। विर्सजन कुण्ड की सफाई कर पानी भरने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही सूचारू विसर्जन के लिये पण्डाल लगाया जा रहा है, इसके अलावा मूर्तियों के लिये क्रेन की व्यवस्था की जा रही है तथा विसर्जन कुण्ड के आस पास एवं शहर के सडकों की विद्युत व्यवस्था दुरूस्त की गयी है। सडको के गड्ढो में पेचवर्क किया जा रहा है।
उपायुक्त श्री अली एवं कार्यपालन अभियंता श्री रामटेके ने निरीक्षण के दौरान शहर में समुचित साफ सफाई के निर्देश दिये है, उन्होंने कहा है कि शहर के प्रमुख तालाबों जहॉ जंवारा विसर्जन किया जायेगा वहा साफ सफाई करने के निर्देश दिये है, साथ ही शासन के निर्देशानुसार तालाबों में मूर्ति विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है, मूर्ति का विसर्जन सिर्फ मोहारा स्थित विसर्जन कुण्ड में ही किया जायेगा। उन्होंने मंदिरों के आस पास साफ सफाई तथा शहर मंे विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने कहा है। विसर्जन में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धरित अवधि में अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। किसी भी प्रकार की शिकायतो का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करेंगे।
