IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज नगर निगम सभागृह में टाईम लिमिट (समय सीमा) की बैठक लेकर अधिकारियों को कलेक्टर टी.एल. जनदर्शन, शासन की योजना के क्रियान्वयन के अलावा मूलभूत सुविधा के कार्यो की समीक्षाकर समय सीमा में कार्यो का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार को अपरान्ह 4ः00 बजे टी.एल. की बैठक आयोजित की जायेगी।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि कलेक्टर टी.एल. के अलावा अन्य योजना या शासन को जानकारी समय में नहीं पहुच पाती जिससे प्रकरण लंबित होने के साथ साथ निराकरण में देरी होती है। जिसे ध्यान में रखते हुये प्रति सप्ताह टाईम लिमिट की बैठक आयोजित की जायेगी। उक्त बैठक में सभी विभाग प्रमुख व अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगे और प्रति सप्ताह के कार्यो व प्रकरणों की प्रगति से अवगत करायेगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन व टी.एल. प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक के पत्रों के अलावा शासन के दिशा निर्देश का प्राथमिकता से क्रियान्वयन कर निराकरण करना है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे शासन की महात्वाकाक्षी योजना का प्राथमिकता से क्रियान्वयन करना है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने निर्माण कार्या के संबंध में कहा कि सभी तकनीकि अधिकारी अपने अपने प्रभारित वार्डो में चल रहे योजना या अन्य काम की प्रतिदिन मानिटरिंग करे एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण कराये। जिन कार्यो की निविदा हो चुकी है, उन कार्यो का कार्यादेश जारी कर कार्य प्रारंभ करावे, निविदा जारी कार्य जो प्रांरभ नहीं हुये है कार्य प्रारंभ करने ठेेकेदार को निर्देशित करे। लंबे समय से चल रहे अधुरे कार्य व अप्रारंभ कार्य के लिये ठेकेदार को नोटिस जारी करे। उन्हांेने कहा कि योजना के अलावा सांसद निधि, विधायक निधि, महापौर व पार्षद निधि के कार्यो में गति लाकर समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे, वार्डो में नाली व पी.सी.सी निर्माण कार्य के लिये पार्षदों से सम्पर्क कर स्थल चयन कर काम शुरू करावे। इसके अलावा नाला नाली निर्माण तथा सामुदायिक भवन निर्माण के कार्य में प्रगति लावे, मोहारा मेला स्थल, विकास कार्य में प्रगति लावे, जिन ठेकेदारों ने काम बंद कर दिये है, उनसे कडाई से कार्य प्रारंभ करावे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में आयुक्त ने कहा कि एएचपी के आवासों में आबंटन की प्रक्रिया करे तथा बीएलसी के तहत बनने वाले आवासों में जिन्हांेने निर्माण प्रारंभ नहीं किया है, उसे निरस्त कर शासन को प्रेषित करे। इसके अलावा निर्माणाधीन आवास में तेजी लाकर कार्य जल्द पूर्ण करावे। उन्होंने त्यौहार को देखते हुये शहर में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में समुचित साफ सफाई के अलावा डोर टू डोर कचरा संग्रहण में घर में ही पृथक कर देने समझाईस देवे तथा सत प्रतिशत यूजर चार्ज वसूली करे।
अमृत मिशन के कार्य के संबंध में आयुक्त ने कहा कि शेष पाईप लाईन विस्तार कार्य तथा नल कनेक्शन के कार्य पूर्ण करे, पार्षदो द्वारा दिये गये सूची अनुसार नल कनेक्शन करे। उन्होंने कहा कि जिन वार्डो में नये एवं पुराने दोनो पाईप लाईन से पानी सप्लाई की जा रही है उसमें से पुरानी लाईने बंद करे ताकि सभी वार्डो में पर्याप्त पेयजल सप्लाई हो सके। इसके अलावा जिन क्षेत्रों मंे कम पानी आने की शिकायते आ रही है उसका प्राथमिकता से निराकरण करे, मोहारा फिल्टर प्लांट में आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रखे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व के संबंध में कहा कि घरों के नये भौतिक सत्यापन के आधार पर डिमान्ड तैयार कर वसूली करना सुनिश्चित करे। दुकान किराया वसूली सत प्रतिशत करे, जिन दुकानों की नीलामी नहीं हुई है उनकी नीलामी करावे। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने कार्ये की जवाबदारी समझ कार्यो का समय सीमा में निराकरण करे एवं अगामी बैठक में प्रगति से अवगत कराये। बैठक में उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, श्री संजय वर्मा, श्री इमरान खान, स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित सभी विभागीय प्रमुख व अधिकारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!