IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टूडेंट फॉर सेवा निकले डोंगरगढ़ नवरात्रि महापर्व में विभिन्न सेवा प्रदान करने

कवर्धा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कबीरधाम के स्टूडेंट फॉर सेवा के 72 सदस्य अपनी सेवा देने ये दल अपनी सेवा मां बम्लेश्वरी के पावन धाम में नवरात्रि के महापर्व में विभिन्न सेवा देने पंचमी को प्रस्थान किए ये से दल सुरक्षा, चिकित्सा व अन्य व्यवस्थाओं अपनी सेवाए देंगे।
विद्यार्थी परिषद कवर्धा इकाई अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास, जिला सह कार्यवाह आर एस एस रवि वर्मा और विभाग प्रमुख रामशरण चंद्रवंशी ने दल को परिषद का झंडा दिखाकर सेवा कार्य हेतु रवाना किया।

इस पुनीत और पावन कार्य दल प्रमुखों के सानिध्य में संपन्न होना है तुषार चंद्रवंशी प्रदेश सहमंत्री, गजाधर वर्मा नगर मंत्री, गोपाल ठाकुर इसी प्रकार बहन वर्गो में प्रमुख रूप से तुलसी यादव, कुंती साहू, संगीता चंद्रवंशी दल का नेतृत्व करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!