शहर में निकली गाय का अनोखा शव यात्रा, मोहल्लेवासियों के छलके आँसू, बाजे गाजे के साथ दी गई विदाई
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी कवर्धा में गौ माता के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल आज सुबह गौ पालक राजू पाण्डेय के यहां लंबे समय से अस्वस्थ एक गाय का निधन हो गया. परिवार वाले और मोहल्लेवासियों ने बाजे-गाजे के साथ मृत गाय की अंतिम यात्रा निकाली और विधि विधान से अंतिम संस्कार भी किया।
शहर में निकली गाय का अनोखा शव यात्रा,शहर में बैंड बाजे के साथ निकाली गई गौ माता की शव यात्रा, दुल्हन की तरह सजाकर दी गई विदाई,मोहल्ले वासियों ने पूजा पाठ कर दी अंतिम विदाई,गौ माता के जाने से मोहल्ले वासी गमगीन है,शहर में इस तरह की अनोखी पहल देखी गई, मोहल्ले वासियों के छलके आँसू,बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी मौजूद रहे,मोहल्ले वासियो की चहेती थी गौमाता,दुलौरिन के नाम से जानते थे मोहल्ले वासी, वार्ड नंबर 21 के राजू पांडेय का परिवार पिछले कई वर्षों से कर रहे है गौ पालन, सिटी कोतवाली के शिवाजी चौक का मामला।


