IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। जिले में हो रहे खदानों में मछलीपालन कार्य अब महाराष्ट्र के किसानों को खूब भा रही है। यहां जोरातराई मनगटा क्षेत्र के बंद पड़े खदानों में केज लगाकर किए जा रहे मछलीपालन का जायजा लेने महाराष्ट्र के अधिकारी एवं 14 मत्स्य पालक पहुंचे। 16 सदस्यीय दल ने केज में मत्स्यपालन की बारीकियों को जाना, साथ ही खदानों में हो रहे केज कल्चर की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी मत्स्यपालन को अपनाने पर जोर दिया। शासन द्वारा मत्स्यपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत जोरातराई में बंद पड़ी खदानों में केज कल्चर किया जा रहा है। कृषकों के दल ने खदान में हो रहे केज विधि के साथ-साथ देश के एकमात्र आधुनिक तकनीक से स्थापित एबीस फिश फिड मिल का संचालन कार्य को भी देखा एवं इसकी प्रशंसा की। किसानों को एबीस ग्रुप द्वारा मत्स्यपालन की 1 दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे केज कल्चर के माध्यम से मछलीपालन कार्य की तकनीकी जानकारी दी गयी। साथ ही मछली आहार का उपयोग एवं मछली बीज के संचयन संबंधी जानकारी एबीस ग्रुप द्वारा किसानों को विस्तार से प्रदाय की गई।
राजनांदगांव विकासखंड के जोरातराई के बंद पड़े खदान में हो रहे मत्स्यपालन पूरे देश के लिए रोल मॉडल बन गया है। यहां मत्स्यपालन से 100 लोगों को रोजगार मिल रहा है। केज में पंगेसियस मछली पाली जा रही है। इस अवसर पर जिला मत्स्य अधिकारी श्री एसके साहू, मत्स्य निरीक्षक सुश्री वर्तिका ठाकुर, अमरावती के मत्स्य विकास अधिकारी श्री भूषण सनप, एबीस ग्रुप के फिश फिड डिविजन के मो ऑसिफ कुरैशी, श्री मनीष चौरे, श्री अजीम खान, श्री रोशन खान, श्री गैंदसिंह वर्मा एवं एबीस ग्रुप एक्वाकल्चर डिविजन के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!