राजनंादगांव। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने राजस्व विभाग की सप्ताहिक समीक्षा में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि माहवार निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध वसूली प्राप्त नही हो पा रही है, सभी कर्मचारी वसूली बढ़ाये अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने पिछड़ा वर्ग सर्वे की भी जानकारी लेकर सर्वे की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में डिमाण्ड दुरूस्तीकरण के संबंध मेें उप अभियंताओं एवं राजस्व उपनिरीक्षकों व सहायक राजस्व निरीक्षकों से उनके वार्डवार डिमाण्ड दुरूस्तीकरण के संबंध मे पुछा कि, अब तक कितने घर का डिमाण्ड तैयार किए कितना शेष है और डिमाण्ड में कितनी वृद्धि हुई। जानकारी आने पर उन्होंने कहा कि नये डिमाण्ड अनुसार पत्रक तैयार करे और करदाताओ को अवगत कराकर बिल देकर भुगतान करावे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर शासन द्वारा निर्धारित माहवार लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि राजस्व वसूली से ही वेतन आदि का भुगतान किया जाता है, किन्तु वसूलीकर्ता गंभीरता से वसूली नहीं कर रहे है, जिससे कम वसूली प्राप्त हो रही है। उन्हांेने कड़ाई से राजस्व उपनिरीक्षकों व सहायक राजस्व निरीक्षकों से कहा कि सभी लोग सुबह से डिमाण्ड दुरूस्तीकरण के साथ साथ वसूली करना सुनिश्चित करे, इसके अलावा दूसरी पाली में कार्यालय में उपस्थित रहकर डिमाण्ड तैयार करे व वसूली करे। उन्होंने कहा कि वसूली में लापरवाही पर कडी कार्यवाही की जावेगी।
बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे की प्रगति की वार्डवार जानकारी लेकर आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि, सर्वे कार्य धिमी गति से किया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही न बरते समय-सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण करना है, शासन द्वारा समीक्षा की जावेगी, उसके पूर्व वसूली के साथ साथ घर-घर जा कर पिछड़ा वर्ग के लोगो को चिन्हाकिंत कर सर्वे करे। उन्होंने सर्वे में आ रही कठिनाई की जानकारी लेकर राजस्व निरीक्षकों से कहा कि समय समय पर जाकर सर्वे के लिये लोगों को समझाईस देवे और कर्मचारियों की मदद करे। बैठक में उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके,राजस्व अधिकारी श्री अशोक देवांगन सहित उप अभियंतागण तथा राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।


