IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल लगाया गया ट्रांसफार्मर

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

9 महीने में जिले में 578 से भी अधिक बदले गए ट्रांसफार्मर

रायपुर, 05 सितंबर 2023

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल लगाया गया ट्रांसफार्मर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में बिजली आपूर्ति शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निर्बाध रूप संचालित हो इस हेतु विद्युत विभाग के द्वारा लगातार सतत रूप से ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के सिंगीबहार और पुराइनबंद झरियादीपा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया था। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल सिंगीबहार और पुराइनबंद झरियादीपा नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामवासियों ने नया ट्रांसफार्मर तत्काल लगने पर मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि विद्युत विभाग के द्वारा पिछले लगभग 9 महीने में जशपुर जिले में 578 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं और 124 नया ट्रांसफार्मर नया लगाया गया है। विभाग के द्वारा बिजली की लोड केपिसिटी के हिसाब से 578 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। जिनमें बगीचा विकासखंड में 42 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। इसी तरह दुलदुला विकासखंड में 45, जशपुर विकासखंड में 50, कुनकुरी विकासखंड में 106, मनोरा में 29, सन्ना में 42, पत्थलगांव में 144, कांसांबेल में 55 एवं फरसाबहार में 65 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। इसी तरह जिले के आठों विकासखंड में 124 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जिसमें 100 केव्हीए का 16 ट्रांसफार्मर, 63 केव्हीए का 77 ट्रांसफार्मर और 25 केव्हीए का 31 ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शहरों के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के निर्बाध रूप से संचालन से लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!