IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महादेव सोनी नेउर:-

कुई। जिले के पंडरिया ब्लाक के सुदृर वनांचल ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित गांव छीरपानी के निवासी रामलाल उर्फ (डोंगर सिंग)पिता सुखलाल जो बिना बताए अपने गांव से गायब हो गया था। गांववालो का कहना है कि लगभग 4 साल हो गए गायब हुए, इनके परिवार के लोग मरा समझकर दशगात्र भी कर दिए थे अचानक पंजाब के बॉर्डर पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के सैनिकों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा वो अपना नाम डोंगर सिंग गांव धूड़सी बता रहा था फिर वहां के पुलिस और सैनिक के मदद से पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर से संपर्क किया।

नेउर के महादेव सोनी ने मोबाईल वीडियो कालिंग कर रामलाल से बात किया और रोजगार सहायक ने छीरपानी जाकर उनके परिवार से बात करवाया फिर उसको एक हफ्ते के बाद पंजाब पुलिस उनके परिवार के पास छत्तीसगढ़ लाने वाले थे, अचानक रामलाल फिर केम्प से कही भाग गया आज चार महीने के बाद फिर रामलाल मिला है अब परेशानी ये हो रहा है कि वहां से रामलाल को लाने के लिए परिवार को बोला जा रहा है। रामलाल का परिवार खर्च उठाने में सक्षम नही है नानी बाई कहती है ब्लाक पंडरिया को नही देखी हूं तो पंजाब कैसे जाउंगी और रामलाल को कैसे वहां से लाऊँगी। उन्होंने शासन/प्रशासन से गुहार लगाई है कि मेरे पति को किसी भी तरह से मदद कर वापस लाया जाए।

error: Content is protected !!