IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। भगवान श्री कृष्ण जी के अवतरण दिवस पर संस्कारधानी मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर, भक्तगण आर्शिवाद प्राप्त किये। शहर के साहडा देव मंदिर ,लक्ष्मी बाई स्कुल के पास  कोसरिया यादव समाज द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना की गई।

दोपहर को विभिन्न वार्डो से भगवान श्री कृष्ण जी की शोभा यात्रा निकाल कर साहडा़ देव मंदिर लक्ष्मी बाई स्कुल के पास भक्त एकत्र हुए। कोसरिया यादव समाज के गणमान्यो व जिला अध्यक्ष मन्ना लाल यादव के आतिथ्य मे ईष्ठ देव भगवान श्री कृष्ण जी की  आरती कर समाज को संबोधित करते हुवे कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी यादव कुल मे जन्म लेकर यादवो को गौ पालक के रुप मे उपकृत किया है।

बुराई पर अच्छाई की जीत व पुण्य की रक्षाकर जीवन को शाश्वत प्रेम, श्रद्धा व मानवता वादी संदेश देकर जनमानस को सचेत किया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर उपस्थित जनो को बधाई व शुभकामनाये दी। तदपश्चात भगवान श्री कृष्ण जी की एकत्रित शोभा यात्रा को जयकारा लगाकर शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा मे राउत नाच, रामधुनी दल डीजे बाली अखाडा दल के साथ लोग नाचते हुए खुशी के साथ भक्तिमय होकर जय यादव जय माधव के नारा लगाते हुवे आंनद उठाये। जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। नगर वासियो द्वारा पानी शरबत परसादी का भी प्रबंध किया गया था। शोभा यात्रा स्टेशन चौक, दिल्ली दरवाजा, भारतमाता चौक, बसंतपुर थानाचौक, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक, जमातपारा गुरूद्वारा चौक, इमाम चौक, होते हुए साहडा देव मंदिर पहुँची। जहां प्रसादी वितरण कर शोभायात्रा का समापन किया गया।

error: Content is protected !!