IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 24 अगस्त। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है, सही राजस्व वसूली हेतु भौतिक सत्यापन कर डिमाण्ड दुरूस्त करने निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सभी उप अभियंताओं को दायित्व सौपा है। उप अभियंता अपने अपने प्रभारित वार्ड में राजस्व उप निरीक्षण एवं सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ जाकर भौतिक सत्यापन कर स्व विवरणी भरेगे। आयुक्त सहित उपायुक्त श्री मोबिन अली, राजस्व अधिकारी श्री अशोक देवांगन डिमाण्ड दुरूस्त करने स्वयं स्थल में जाकर अधिकारियों के साथ स्व विवरणी भर रहे है।
डिमाण्ड दुरूस्ती अभियान में आज आयुक्त श्री गुप्ता राजस्व टीम के साथ बसंतपुर डोंगरगॉव रोड, अनुपम नगर, जी.ई.रोड, रामाधीन मार्ग के बड़े प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन कर डिमाण्ड दुरूस्त किये। वही उपायुक्त श्री मोबिन अली भी अलग टीम के साथ स्थल में जाकर सही डिमाण्ड के लिये भौतिक सत्यापन किये तथा उन्होंने इस संबध्ंा में करदाताओं को जानकारी भी दिये।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि शासन लक्ष्य के अनुरूप माहवार राजस्व वसूली प्राप्त नहीं हो रही है। राजस्व वसूली के लिये राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक अपने अपने निधारित वार्ड मंे जाकर वसूली कर रहे है, बड़े बकायादारों को टीम द्वारा नोटिस देकर वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि वसूली की समय समय पर समीक्षा भी की जाती है। इसके बावजूद लक्ष्य के अनुरूप वस ूली प्राप्त नहीे हो रही है। चालू एवं बकाया डिमाण्ड की जॉच करने पर अधिकाश घरों व प्रतिष्ठानों में भिन्नता पायी गयी है, भिन्नता का प्रमुख कारण पुराने डिमाण्ड से वसूली था।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि कई करदाताओं के द्वारा मकान विस्तार किया गया है, साथ ही उपर मंजिल भी बना ली गयी है, किन्तु करो का भुगतान पुराने डिमाण्ड के आधार पर किया जा रहा है। उन्होेंने बताया कि सही राजस्व वसूली के लिये भौतिक सत्यापन कर वर्तमान क्षेत्रफल के आधार पर स्वं विवरणी भरा जा रहा है। इसके लिये करदाताओं को डिमाण्ड की जानकारी दी जा रही है और उसके आधार पर करो का भुगतान करने समझाईस दी जा रही है। आयुक्त श्री गुप्ता ने करदाताओं से अपील करते हुये कहा है कि वे अपने घर व प्रतिष्ठान के वर्तमान क्षेत्रफल के आधार पर स्व विवरणी भरे, और नया दर अनुसार अंतर की राशि सहित भुगतान करे। उन्होंने कहा कि निगम की टीम को डिमाण्ड दुरूस्तीकरण में सहयोग कर नगर विकास में सहभागी बने।

You missed

error: Content is protected !!