IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छत्रपति शिवाजी प्रभात शाखा कुसुमघटा में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुसुम घटा में रक्षाबंधन का उत्सव बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां भारती डॉक्टर केशव बलिराम जी हेडगेवार एवं श्री गुरु जी के छायाचित्र में पूजन अर्चन के पश्चात भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर ,सभी स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा वक्ता के रूप में सुरेश वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण मास के पुर्णिमा में मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ता का त्यौहार है। जिसने बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और अपने भाई से सुरक्षा का वचन लेता है भाई भी अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देता है । सुरेश ने आग्रह किया कि पर्यावरण को संरक्षण करने हेतु हम शिशु मंदिर परिसर में लगे पौधों में भी रक्षा सूत्र बांधे और उनकी रक्षा करने हेतु संकल्प ले जिसे स्वयंसेवकों ने स्वीकार किया और सभी ने पर्यावरण का संकल्प लेकर पौधों में रक्षा सूत्र बांधा इस कार्यक्रम में शाखा कार्यवाह संतोष वर्मा, मुख्य शिक्षक पीतांबर वर्मा, दिल हरण साहू,ओमप्रकाश देवांगन ,शिवानंद वर्मा ,अनिल वर्मा संतोष निषाद , प्रधानाचार्य नरेंद्र वर्मा पीयूष निषाद युगल किशोर वर्मा, रामकुमार, छेदी लाल निषाद सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!