IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 12 अगस्त। आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि करने आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम देश भर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के तहत शहर में भी हर घर तिरंगा अभियान चलाने तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में कल दिनांक 13 अगस्त दिन मंगलवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में संध्या 5 बजे से नगर निगम द्वारा सुर और साज, तिरंगे के साथ देश भक्ति  संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत देश प्रेम की भावना अभिव्यक्त करने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में कल शाम 5 बजे निगम द्वारा आयोजित देश भक्ति से परिपूर्ण संगीतमय कार्यक्रम में पार्षदों, जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं व देश प्रेमियों से उपस्थिति की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!