IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शा उ मा वि सिल्हाटी के तत्वावधान में निकला तिरंगा रैली

कवर्धा। स लोहारा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी में स्थित शा उ मा वि के छात्रों व यहां पदस्थ शिक्षकों द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली का आगाज किया गया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से निकाले गए रैली में प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय व हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा स्कूल प्रांगण से प्रारंभ कर ग्राम पंचायत के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण किया जश्न से उत्साहित छात्र छात्राओं ने देश भक्ति नारे के साथ भारत माता की जयकारे लगाते गांव का पुरा भ्रमण किया, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा व तिरंगा रैली के सम्बंध में शा उ मा वि के प्राचार्य एन के चंदेल ने सारगर्भित शब्दों में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर व्याख्याता अजमेर खां, वरिष्ठ ब्याख्याता देशलहरा, जुबैद खां, राज मेडम, कूल्लू मेडम, पदमा कोसले, मानिकपुरी,  जायसवाल,प्रधान पाठक धुर्वे, लक्ष्मी पाटले सहित तीनों स्कूलों के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!