IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जिले में 24 घंटे से ज्यादा समय से लगी बारिश की झड़ी ने जल स्रोतों को लबालब की स्थिति में ला दिया है। वही जिले के पंडरिया ब्लॉक के वनांचल ग्राम ढोलढोली के पुल से ऊपर पानी का बहाव होने लगा है जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

दरअसल गांव आने जाने के लिए पुल पार कर जाना पड़ता है जिसके कारण ग्रामीण पुल के ऊपर जल स्तर बढ़ने से भी अपनी जान जोखिम में डाल पुल पार कर रहे है और एक गाड़ी भी बह गया है जिससे लोग परेशान है। गाड़ी को खोजने में ग्रामीण मदद कर रहे है पर उसकी कोई जानकारी नही मिल पाई है बताया जा रहा है कि गाड़ी सेंदुरखार की है।

 

You missed

error: Content is protected !!