शासकीय पूर्व माध्य शाला में शिक्षा सप्ताह का आयोजन,”एक पौधा माँ के नाम” का पौधा रोपण किया गया
कवर्धा। शासकीय पूर्व माध्य शाला गंगानगर कवर्धा में छत्तीसगढ शासन के आदेशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूरा होने के अवसर पर शिक्षा सप्ताह का आयोजन एवम कलेक्टर जन्मेजय महोबे मार्गदर्शन पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल के उपस्थिति में *एक पौधा मां के नाम* से *नीम* का पौधा रोपण किया गया जिसमें वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सिन्हा प्रधानपाठक शोभा शुक्ला एवम विद्यालय के शिक्षक खोजन दास डिंडोरे , खुलेश्वर कौशिक प्राथ शाला के प्रधानपाठक सहित शिक्षक, सभी छात्र/छात्रा तथा हरितिमा के सदस्यो के सहयोग से पौधारोपण किया गया । विद्यालय में इको क्लब का गठन किया गया।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल ने अपील करते हुए कहा कि विद्यालय के साथ साथ अपने आसपास के खाली स्थानों , खेतों में भी *एक पौधा मां के नाम* से पौधा रोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ एवम हराभरा बनाने में अपनी योगदान देवें।


