IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के नेतृत्व में शहर में लगभग 100 युवकों ने मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष रायपुर मे कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की विचारधारा एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा लगातार क्षेत्र के निचले तबके से लेकर अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने व नगर पालिका कवर्धा द्वारा शहर में किये जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष रायपुर निवास स्थल में उनके समक्ष कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 05, 23, 24, 25, एवं 26 के लगभग 100 युवकों ने कांग्रेस प्रवेश किया है।

मंत्री मो.अकबर ने सभी युवकों का पुष्पमाला, गमछा व मिठाई खिलाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश के दौरान पार्षद वार्ड क्रमांक 26 सुनील साहू, एल्डरमेन कौशल कौशिक, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बिलाल खान, नीरज चंद्रवंशी केतुल नाग उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!