IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*छात्रों की मांगों को लेकर छात्र संघर्ष परिषद ने कॉलेज प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन*

बोड़ला :— स्वामी विवेकानंद कॉलेज बोड़ला में छात्र संघ ने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में छात्र संघर्ष परिषद ने मांग रखी है कि महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले अधिकतर छात्र आदिवासी वनांचल क्षेत्र के आदिवासी गरीब परिवार से आते है जो जनभागीदारी शुल्क अधिक हो जाने के कारण देने में असमर्थ होते है । छात्र संघर्ष परिषद के छात्र नेता गजेन्द्र कश्यप ने कहा कि अगले वर्ष भी इसी तरह 400 रुपए लिया जा था जो गरीब बच्चो के लिए अधिक है उसके बाद विरोध करने पर कम करके 30 रुपए लिया गया अब फिर पहले जैसी स्थिति हो गई फिर छात्रो से 400 लिया जा रहा जिनसे उन्हे आगे फिर पढ़ने में भी बहुत परेशानी होगी ।छात्र संघर्ष परिषद ने कलेक्टर के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है और जनभागीदारी शुल्क माफ करने के लिए ज्ञापन सौंपा है । छात्र संघर्ष परिषद के नेतु यादव,सौरभ निर्मलकर ने कहा कि शहर से कॉलेज के लिए उचित बसों का प्रबंध किया जाए तथा बाहर से यहां प्रतिदिन आवागमन करने वाले छात्र छात्राओं को बस किराए में भी छूट दिया जाए ।

error: Content is protected !!