IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मोहला 22 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड कक्षा द्वितीय अवसर मुख्य परीक्षा आयोजित किया जा रहा है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 23 जुलाई से 12 अगस्त तक संचालित होगी। इस संबंध में परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियो की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सुचारु रुप से पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा आयोजन करने कहा है। जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाया गया है।  तीनों परीक्षा केद्रों के केंद्राध्यक्षों व जिला उडऩदस्ता को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए  निर्देशित किया गया है। बैठक में सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा से संबंधी सभी व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही सभी केंद्राध्यक्षों को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत परीक्षा में उपस्थिति सुनिश्चित कराने निर्देशित किया गया है। जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में परीक्षा संचालन हेतु तीन परीक्षा केन्द्र सेजेस मोहला, सेजेस मानपुर एवं सेजेस अं.चौकी बनाया गया है। जिले में तीन परीक्षा केन्द्रों में कक्षा दसवीं के 192 छात्र-छात्राएं एवं 12वीं में 249 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में प्रात: 9:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित किया जायेगा। परीक्षा में परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होंगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर.कोसरिया, जिला समन्वयक श्री टी.आर. कारटे, परीक्षा प्रभारी के.के. आनेन्द्र, केन्द्राध्यक्ष सईद कुरैशी, श्रीमति रेणुका देशमुख,श्री आर.बी. सिंग उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!