IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भगवा झंडा दिखा कर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पद यात्रा का शुभारंभ किया और भगवा ध्वज लेकर पदयात्र में शामिल हुए

कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सावन माह में प्रथम सोमबार को कवर्धा बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर 18 किलोमीटर तक आयोजित होने वाले भोरम पद यात्रा में भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया और भगवा ध्वज लेकर इस पदयात्रा में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इससे पहले पंचमुखी बूढ़ा महादेव का विशेष पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इसमे बाद स्वयं भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ब्रम्ह मुहूर्त में भोरमदेव मंदिर पहुँच के बाबा भोरमदेव श्री महादेव का अभिषेक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पदयात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के जलपान एवं स्वल्पाहार व्यवस्था का अवलोकन किया।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!