IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक 16.07.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार खेस, सउनि श्री येनलाल चन्द्राकर, कुंजलाल साहू, कमल किशोर श्रीवास्तव, थानेश्वर प्रसाद बांधव एवं यातायात टीम द्वारा को पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा आबंटित नये इंटरसेप्टर वाहन से नेशनल हाईवे पर ओव्हर स्पीड, सीट बेल्ट, प्रेशर हार्न एवं पुलिस अधिकारी के आदेश के अवहेलना पर कुल 38 वाहनों पर कार्यवाही कर 24700 रूपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
इंटरसेप्टर वाहन की मदद से अब यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही करेंगी। यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करे, ओव्हर स्पीड एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाएं। नियंत्रित गति में वाहन चलाये एवं सुरक्षित रहें।

You missed

error: Content is protected !!