IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 15 जुलाई 2024। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों के विरूद्ध अध्यापन व्यवस्था के लिए योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।

आवेदक अपने सभी प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन 23 जुलाई 2024 को शाम 5 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।  इस संबंध में संस्था के नोटिस बोर्ड तथा महाविद्यालय की वेबसाइड में अपलोड किया गया है, जिससे विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!