IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 10 जुलाई 2024। भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ जिले में आयोजित किया गया है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए उनके निकटस्थल पर नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाईल नंबर एवं अग्रिवीर थलसेना का पंजीयन क्रमांक की जानकारी 22 जुलाई 2024 तक कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 एवं ई-मेल eerajnandgaon@gmail.com के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

You missed

error: Content is protected !!