IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 8 जुलाई। निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में सार्वजनिक नल निगम द्वारा लगाया गया था जिनमें से अधिकांश नल टोटी विहीन व अनुपयोगी है,जिससे पानी बहता रहता है, उक्त नलो की जॉच कर काटने की कार्यवाही करने निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया था। निर्देश के अनुक्रम में निगम के जल विभाग की टीम वार्डो में पर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिये अनावश्यक बहने वाले टोटी विहीन सार्वजनिक नल काटने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में 5 व 6 जुलाई को जल विभाग की टीम ने 28 सार्वजनिक नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की। कार्यवाही के तहत अब तक 52 टोटी विहीन सार्वजनिक नल काटेे गये।
निगम आयुक्त श्री गुप्ता के निर्देश पर सभी उप अभियंता अपने अपने वार्डो में अनावश्यक बहने वाले सार्वजनिक नल की जॉच कर जल विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे है, जिसके आधार पर जल विभाग की टीम द्वारा अनावश्यक बहने वाले सार्वजनिक नलों को काटा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वार्ड के कई घरो में नल कनेक्शन नहीं होने के कारण पूर्व में सार्वजनिक नल लगाये गये थे, किन्तु शासन की भागीरथी नल जल योजना एवं वर्तमान में अमृत योजना के तहत लगभग सभी घरों में निजी नल लग गये है, जिसके कारण सार्वजनिक नल अनावश्यक बहते रहते है, अधिकांश नलों का टोटी भी टूट गया है, जिससे भी पानी अनावश्यक बहते रहता है। इसके अलावा शहर के कई क्षेत्रांे में लो प्रेशर के कारण कम पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, साथ ही बिना टोटी के नल से पानी बहने के कारण भी पानी का प्रेशर कम आता है, जिससे घर के नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ पाता। इन बातो को ध्यान में रखकर आयुक्त महोदय के निर्देश पर टोटी विहीन सार्वजनिक नल काटने की कार्यवाही की जा रही है।
टोटी विहीन नल काटने का अभियान 1 जुलाई से प्रारंभ किया गया और शिकायत के आधार पर पूर्व में 24 अनावश्यक बहने वाले सार्वजनिक नलो को काटा गया और विगत 5 व 6 जुलाई को वार्ड नं. 23 कमला कालेज रोड से 1, वार्ड नं. 38 में किलापारा के 5, सोनार पारा के 2, डॉ. अचल गली के 4, ठेठवार पारा के 3,  ब्राम्हण पारा के 5 अनावश्यक बहते नल काटा गया। इसी प्रकार वार्ड नं. 39 में सागर पारा के 5 व नागेश्वर मंदिर के पास के 3 नल इस प्रकार शिकायत व जॉच के आधार पर 28 बिना टोटी के अनावश्यक बहने वाले सार्वजनिक नल काटा गया। जॉच एवं शिकायत के आधार पर आगे भी बिना टोटी के नल काटने की कार्यवाही की जावेगी।

You missed

error: Content is protected !!