IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जिले के लोहारा विकासखंड के वरिष्ठ कृषि अधिकारी का कार्यालय बदहाल व अत्यधिक जर्जर हो चुका है। यहां के कर्मचारियों अधिकारी को जान हथेली पर रखकर सरकारी नौकरी करनी पड़ रही है। बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस भवन की मरम्मत करने ध्यान नही दे रहे है।

लोहारा ब्लाक का वरिष्ठ कृषि अधिकारी कार्यालय कवर्धा रोड लोहारा कॉलेज के पास है। वर्ष 2012-13 में कृषि विभाग कार्यालय को वहां शिफ्ट किया गया। वर्ष 2013 में शिफ्ट होने के तीन माह बाद ही कार्यालय जर्जर होने लगी थी। छत से पानी टपकने व दीवारो में बड़े बड़े दरार पड़ने लगे थे। यानी आज 8 साल बाद कृषि विभाग का कार्यालय कंडम घोषित करने योग्य हो गया है।

कृषि विभाग के अधिकारी एक कमरे में सिमट कर काम कर रहे है। अधिक बारिश होने पर कार्यालय में पानी भर जाता है। वही दीवारो के दरार से पानी रिसने लगता है। छत भी बुरी तरह खराब हो चुका है। ऐसा लगता है कार्यालय का दिवार कभी भी भरभरा कर गिर जाएगा। उसके बाद भी वहां के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करने मजबूर है।

कृषि विभाग के अधिकारी 2 से अधिक बार कार्यालय की जर्जर स्थिति की जानकारी दे चुके है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की कान तक जु नही रेंगती। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी लेने वाला कौन होगा यह भी अधिकारी स्पष्ठ नही कर सकते।

error: Content is protected !!